उचेहरा: सतना यातायात पुलिस ने व्हीआईपी कल्चर खत्म करने के लिए 4 पहिया वाहनों की विशेष चेकिंग शुरू की
सतना। शहर में व्हीआईपी कल्चर को बढ़ावा देने वाले वाहनों पर लगाम लगाने के लिए सतना यातायात पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में यातायात पुलिस द्वारा 4 पहिया वाहनों की विशेष चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के दौरान वाहनों पर लगी अनधिकृत नेम प्लेट, हूटर, सायरन, काली फिल्म सहित अन्य नियम विरुद्ध चीजों की जांच की जा रही है।