शिवपुरी नगर: सिंहनिवास में टेरर टैक्स के लिए बस संचालक के घर पर धावा, 15 हमलावरों पर हत्या के प्रयास का मामला दर्ज
शिवपुरी में हथियारों से लैस बदमाशों ने एक बस संचालक के घर पर हमला कर दिया। वारदात कोतवाली क्षेत्र के सिंहनिवास गांव में रविवार रात करीब 10:30 बजे हुई। बदमाशों ने 'टेरर टैक्स' और पुरानी रंजिश के चलते इस घटना को अंजाम दिया। सरपंच पति और पूर्व मंत्री के भतीजे समेत अन्य आरोपियों ने घर में घुसकर ताबड़तोड़ फायरिंग की। हमले में बस संचालक जय सिंह बाल-बाल बच गए।