पतरातू: पीटीपीएस महाविद्यालय परिसर में शहीद-ए-आज़म भगत सिंह की 118वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई
पीटीपीएस महाविद्यालय परिसर में शहीद-ए-आज़म भगत सिंह की 118वीं जयंती बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाई गई। इस मौके पर महाविद्यालय परिवार, छात्र-छात्राओं और स्थानीय लोगों ने एकजुट होकर क्रांतिकारी नायक को याद किया। कार्यक्रम की शुरुआत भगत सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण और पुष्पांजलि अर्पित कर की गई।