बजाग: विद्युत समस्या को लेकर युवा कांग्रेस डिंडौरी ने विद्युत विभाग करंजिया को सौंपा ज्ञापन
Bajag, Dindori | Apr 30, 2026 डिंडोरी युवा कांग्रेस के पदाधिकारी और सदस्यों ने ग्राम रूसा से ग्राम उमरिया की विद्युत लाइन की कटौती और निरंतर बनी विद्युत कि समस्या को लेकर विद्युत विभाग करंजिया को गुरुवार दोपहर 3:30 ज्ञापन सौंपा।दरअसल रूसा से उमरिया तक की विद्युत लाइन पूरी तरह से खराब हो चुकी है जिसके चलते विद्युत की समस्या लगातार बनी हुई है ।