जगदीशपुर: ललमटिया थाना को मिले नए थानाध्यक्ष, बिपिन कुमार ने संभाला पदभार
ललमटिया थाना में शनिवार को नए थानाध्यक्ष के रूप में बिपिन कुमार ने पदभार ग्रहण किया। वहीं पूर्व थानाध्यक्ष दीपक पासवान का तबादला गोराडीह थाना होने पर थाना परिसर में विदाई समारोह आयोजित किया गया। समारोह में स्थानीय जनप्रतिनिधियों और शांति समिति के सदस्यों ने दीपक पासवान को सम्मानित कर उनके कार्यकाल की सराहना की।