गुना नगर: बूढ़े बालाजी सुदामा कॉलोनी में शादी की खुशियां मातम में बदलीं, सूने घर में चोरों ने 10 लाख की चोरी को दिया अंजाम
गुना के बूढ़े बालाजी स्थित सुदामा कॉलोनी में शादी की खुशियां उस समय गम में बदल गईं, जब सूने घर में चोरों ने धावा बोल दिया। परिवार शादी समारोह में गया हुआ था, तभी सोमवार तड़के चोरों ने सोना-चांदी के जेवर और नगदी सहित करीब 8 से 10 लाख रुपये की चोरी कर ली। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज कर अज्ञात चोरों की तलाश शुरू कर दी है।