भादरा: अमर सिंह ब्रांच मुद्दे पर संघर्ष समिति ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस, स्टे हटाने की मांग तेज
अमर सिंह ब्रांच संघर्ष समिति ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में सिंचाई विभाग से हाईकोर्ट में जवाब देकर स्टे हटाने की मांग की। स्टे के कारण मोघों का सुधार कार्य रुका है, जिससे टेल क्षेत्र के किसानों को नुकसान हो रहा है। समिति ने पानी चोरी और प्रशासनिक लापरवाही पर भी सवाल उठाए।