चौकी बैवाही क्षेत्र के नेवादा के सरयू तट पर बुधवार की शाम को राम नवमी के उपलक्ष्य में विशाल मेला प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी लगा। मेले में कई गांव के महिला व पुरुष शामिल रहे। लोगों ने मन्दिर पर हवन पूजन किया। सुरक्षा के मद्दे नजर चौकी बैवाही की पुलिस तैनात रही।