बागपत: जिला महिला अस्पताल बागपत में AC रूम में सोते रहे डॉक्टर और स्टाफ, तड़पती महिला ने गैलरी में बेटी को दिया जन्म
Baghpat, Bagpat | Jun 25, 2026 गुरुवार की सुबह करीब नौ बजे जिला महिला अस्पताल में लापरवाही का गंभीर मामला सामने आया है। आरोप है कि प्रसव पीड़ा से तड़प रही महिला को समय पर चिकित्सा सुविधा नहीं मिली, जिसके चलते उसने अस्पताल की गैलरी में ही बच्ची को जन्म दे दिया। घटना के बाद अस्पताल प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं।