अम्बाला: आर्मी एरिया के पास झूलती बिजली की तारों में शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी आग
Ambala, Ambala | Apr 8, 2024 सोमवार देर शाम अंबाला में आर्मी एरिया के पास बिजली की झूलती हुई तारों में शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लग गई। मामले की जानकारी दमकल विभाग को दी गई। इसके बाद मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।