अम्बाला: विदेश भेजने के नाम पर पैसे हड़पने वाले इमीग्रेशन सेंटर के बाहर विकास बिहार में धरने पर बैठे लोग
Ambala, Ambala | Apr 8, 2024 अंबाला शहर के विकास बिहार में एक इमीग्रेशन सेंटर के बाहर सोमवार शाम कुछ लोग धरने पर बैठ गए। इस दौरान लोगों ने बताया है कि उन्होंने विदेश जाना था और इमीग्रेशन सेंटर ने उनसे रकम ली थी। उनका काम न होने पर सेंटर अब उन्हें पेमेंट लौटने के नाम पर टाल मटोल कर रहा है। इसलिए वह धरने पर बैठे हैं और कल एसपी अंबाला को इस बारे में शिकायत दी जाएगी।