अम्बाला: कमल विहार से 17 वर्षीय किशोर को नशीला इंजेक्शन लगा किया किडनैप, शहर रेलवे स्टेशन पर मारपीट कर छोड़ भागे आरोपी
Ambala, Ambala | Apr 8, 2024 अंबाला शहर के कमल विहार से आठवीं क्लास में पढ़ने वाले 17 साल के किशोर को दो बाइक सवार बदमाशों ने बीती शाम नशीला इंजेक्शन लगाकर उसे किडनैप कर लिया। उसके साथ मारपीट करने के बाद उसे शहर के रेलवे स्टेशन पर छोड़कर आरोपी फरार हो गए। जहां से छात्र का मां उसे लेकर शहर के सिविल अस्पताल पहुंचा है जहां पर उसका इलाज किया जा रहा है।