अम्बाला: काजीवाड़ा के व्यक्ति ने घर में फांसी लगा किया आत्महत्या का प्रयास, अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टर ने किया मृत घोषित
Ambala, Ambala | Apr 8, 2024 काजीवाड़ा में मानसिक रूप से परेशान चल रहे एक व्यक्ति ने फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। जिसे नीचे उतर कर परिजन पहले शहर के सिविल अस्पताल पहुंचे।उसकी गंभीर हालत को देखते हुए चंडीगढ़ पीजीआई रेफर कर दिया गया। लेकिन परिजन उसे मोहड़ा के निजी अस्पताल ले गए। जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया, पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा दिया है।