अम्बाला: कल से शुरू होगे नवरात्रे, अंबाला के मंदिरों में शुरू तैयारिया
Ambala, Ambala | Apr 8, 2024 कल से चैत्र नवरात्र शुरू होने वाले है और मां अंबिका की भूमी कहे जाने वाले अंबाला में नवरात्रि की धूम देखने को मिल रही है। बाजार पूरी तरह सज चुके है और लोग मां के श्रृंगार का सामान खरीदने बाजारों में पहुंच रहे है। वही अंबाला के प्राचीन मां अंबिका देवी मंदिर भी पूरी तरह सज गया है और कलश स्थापना की तैयारिया की जा रही है।