जौनपुर: जौनपुर में मानक न पूरा करने पर 100 जन सेवा केंद्र हुए बंद
जौनपुर जिले में कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) संचालकों के खिलाफ जिला प्रशासन और आईटी मंत्रालय के निर्देश पर सख्त कार्रवाई की गई है। सीएससी के जिला प्रबंधक अनुराग सिंह ने शनिवार की दोपहर करीब 2 बजे बताया कि निर्धारित मानकों का पालन न करने वाले 100 जन सेवा केंद्रों को तत्काल प्रभाव से बंद कर दिया गया है