भीलवाड़ा: मंडपिया ओवरब्रिज पर खड़े ट्रोले में ऑटो की टक्कर, दो लोग गंभीर घायल, तीन को मामूली चोटें आईं
मंडपिया ओवरब्रिज पर मंगलवार शाम करीब 5 बजे एक सवारी ऑटो खड़े ट्रेलर से टकरा गया।हादसे में ऑटो में सवार दो जने गंभीर रूप से घायल हो गई,जबकि ऑटो चालक सहित तीन जनों को मामूली चोटे आई।घायलों को मंडपिया चौकी पुलिस ने तुरंत सरकारी वाहन से जिला अस्पताल पहुंचाया,जहां से दोनों गंभीर घायलों को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।