जगाधरी: भगवानपुर: स्नैचिंग कर भाग रहे 2 अपराधी पुलिस द्वारा पकड़े गए, बाइक स्लिप होने से सड़क पर गिरे
पुलिस अधिकारी ने बताया कि सूचना के आधार पर वह इनका पीछा कर रहे थे। जैसी भगवानपुर के पास वह पहुंचे तो उनकी मोटरसाइकिल स्लिप हो गई और दोनों सड़क के बीच में गिर के दोनों की टांगों पर चोट आई है। जिन्हें यमुनानगर के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है यहां से छुट्टी मिलने के बाद उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। पहले भी इन पर स्नैचिंग के मामले दर्ज हैं।