जगाधरी: शारदीय नवरात्रों के उपलक्ष्य में बल्लेवाला के माता शाकुंभरी मंदिर में 1 अक्टूबर को मेले और जागरण का आयोजन
प्रताप नगर खंड के गांव बल्लेवाला में स्थित माता शाकंभरी मंदिर में शरद नवरात्रों के उपलक्ष में 1 अक्तूबर को मेले का आयोजन किया जा रहा है। इस उपलक्ष में मंदिर कमेटी द्वारा मंदिर को दुल्हन की तरह सजाया और सवार जा रहा है। मेले की तैयारी को अंतिम रूप दिया जा रहा है और मंदिर पर जाने वाले हर एक रास्ते पर सुंदर लड़ियों की लाइटिंग की व्यवस्था की जा रही है।