जगाधरी: तेलीपुरा गांव में देर रात तक राशन बांटते नजर आया डिपो संचालक, गांव वालों ने लगाया एक दिन राशन बांटने का आरोप <nis:link nis:type=tag nis:id=jansamasya nis:value=jansamasya nis:enabled=true nis:link/>
लोगों का कहना है कि डिपो संचालक महीने में एक दिन ही राशन बाटता है। जिसके चलते उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ता है। सोमवार भी देर रात तक डिपू संचालक गांव में राशन बांटता का नजर आया। डिपू संचालक का कहना है कि उसका सामान सरकार की ओर से देरी से चढ़ाया गया जिस वजह से यह परेशानी हो रही है। गलती किसी की भी हो खामियाजा लोगों को भूगतना पड़ता है।