धनवार: 501 कुंवारी कन्याओं और सुहागिन महिलाओं ने कलश शोभा यात्रा निकाली, कई गांवों का किया भ्रमण
धनवार थाना क्षेत्र के पारोडीह में श्री श्री 108 श्री हनुमंत सह विश्वकर्मा प्राण प्रतिष्ठा सतचंडी महायज्ञ को लेकर रविवार को कलश यात्रा का आयोजन किया गया। कलश यात्रा में 501 कुमारी कन्यायो व सुहागिन महिलाओं ने भाग लिया ।जहाँ गाजे बाजे के साथ भक्ति में माहौल में यज्ञ स्थल से माथा में कलश लेकर गाँव भृमण करते हुवे उत्तर वाहिनी नदी के तट पर पहुंचा