धनवार: धनवार में पत्रकार के पिता का निधन, कई लोगों ने शोक व्यक्त किया
जेएमएम के पूर्व जिला उपाध्यक्ष ,पत्रकार अरविंद कुमार,संजय अग्रवाल व उदय कुमार के पिता नंदलाल अग्रवाल का निधन शुक्रवार देर रात में हो गया।वे 86 वर्ष के थे और पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे। उनकी मृत्यु पर गिरिडीह प्रेस क्लब के सभी सदस्यों , कई स्थानीय राजनीतिक कार्यकर्ताओं व समाज सेवियों ने गहरा शोक संवेदना व्यक्त किया।