धनवार: दक्षणि डोरंडा में 1100 कुंवारी कन्याओं और सुहागिन महिलाओं ने निकाली भव्य कलश शोभा यात्रा, कई गांवों का किया भ्रमण
धनवार प्रखण्ड अंतर्गत दक्षणि डोरंडा पंचायत के दासेडीह ग्राम में 01 से 07 मार्च तक चलने वाले मां चंचालिनी प्रतिमा प्राण प्रतिष्ठा सह हनुमत प्राण प्रतिष्ठा सह सतचंडी महायज्ञ को लेकर शनिवार को भब्य कलश यात्रा निकाला गया। इस सम्बंध में जानकारी देते हुए यज्ञ समिति के अध्यक्ष रामविलाश सिंह ने बताया कि 01 मार्च दिन शनिवार को फाल्गुन शुक्ल पक्ष द्वितीया तिथि के शुभ