पटना ग्रामीण: चिड़ियाघर के पास अज्ञात कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, चालक फरार
शास्त्री नगर थाना क्षेत्र में चिड़ियाघर गेट नंबर 1 के पास रविवार को एक अज्ञात कार ने बाइक सवार सोनू कुमार को जोरदार टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया। हादसे में सोनू के कुल्हे, कमर और हाथ पर गंभीर चोटें आई हैं। घटना के समय वहाँ से गुजर रही ट्रैफिक रेगुलेशन पदाधिकारी आकृति सहाय और उनकी टीम ने सूझबूझ दिखाई और घायल सोनू को ई-रिक्शा की मदद से तुरंत LNJP अस्पता