गुना नगर: भाजपा नेताओं पर टिप्पणी करने पर पूर्व सांसद KP यादव के समर्थक, भाजपा मंडल उपाध्यक्ष को नोटिस जारी
गुना में भाजपा और नेताओं पर सोशल मीडिया पर टिप्पणी करने पर भाजपा के जिला महामंत्री संतोष धाकड़ ने 14 मई को पूर्व सांसद केपी यादव के समर्थक और भाजपा मंडल कैंट उपाध्यक्ष कृष्णपाल यादव को नोटिस जारी किया है। 3 दिन में जवाब न देने पर कार्यवाही की जाएगी। उन पर आरोप है सोशल मीडिया पर लगातार पार्टी और भाजपा नेताओं पर टिप्पणी करने से पार्टी की छवि धूमिल हो रही है।