डोईवाला के भानियावाला क्षेत्र में एक बार फिर महिला के गले से मंगलसूत्र छीनने की वारदात सामने आई है, जिससे इलाके में दहशत का माहौल है। यह पूरी घटना पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसका वीडियो अब सामने आया है। जानकारी के मुताबिक महिला अपने बच्चों के साथ बाजार से लौट रही थी, तभी बाइक सवार बदमाशों ने मौका देखकर उसके गले से मंगलसूत्र झपट लिया.