सदर: डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जयंती पर भाजयुमो का छात्र सम्मेलन, युवाओं से राष्ट्र निर्माण का किया गया आह्वान
वाराणसी। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जयंती संस्मरण पखवाड़ा के अंतर्गत सोमवार को चौकाघाट स्थित गिरिजा देवी सांस्कृतिक संकुल में भाजपा युवा मोर्चा द्वारा छात्र सम्मेलन आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ वंदे मातरम् और दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ।