गोरखपुर: जिले में विवेचना निस्तारण की दृष्टिगत अच्छे काम करने वाले थाने हुए सम्मानित, एसएसपी ने दी जानकारी
जनपद गोरखपुर में विवेचनाओं के गुणवत्ता पूर्ण निस्तारण एवं समयबद्ध निस्तारण हेतु एक अभियान जनवरी के महीने में चला था। उसमें टारगेट दिया गया था कि वर्ष 2023 की जो लंबित विवेचनाएं हैं उनमें से 50% का निस्तारण 31 जनवरी 2024 तक किया जाए। आज जब इसकी समीक्षा की गई तो तो यह अभियान सफल रहा है। जिन थानों ने अच्छा कार्य किया उन्हें प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया है।