उनियारा: उनियारा में मृतक के शव की 32 घंटे बाद भी नहीं हुई शिनाख्त
Uniara, Tonk | Apr 3, 2026 उनियारा के गलवा पुलिया के पानी में डूबा मिले शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। शुक्रवार को शाम 6 बजे प्राप्त जानकारी अनुसार गलवा पुलिया में गुरुवार को सुबह 10 बजे करीब एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला था। जिसे पुलिस ने कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवाया था। लेकिन 32 घंटे बीतने के बाद भी शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है।