पाटन: मुर्राई मोड़ के पास कार ने मोटरसाइकिल को टक्कर मारी, तीन घायल, कटंगी पुलिस ने मामला दर्ज किया, जांच जारी
कटंगी थाना प्रभारी पूजा उपाध्याय ने मंगलवार दोपहर लगभग 1:00 बजे बताया कि जगदीश रैकवार निवासी निवाड़गंज ने रिपोर्ट लिखाई कि अपनी मोटरसाइकिल से और फूलका कोल, रानू रैकवार, शीलबाई अलग मोटरसाइकिल से ग्राम भजिया मछली लेने के लिए निकले थे जैसी मुर्रई मोड़ के पास पहुंचे तभी तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी जिससे तीन लोग घायल हो गए। कटंगी पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया।