कोंडागांव: मुख्यमंत्री स्वस्थ बस्तर अभियान के तहत सघन स्वास्थ्य जांच जारी, दूरस्थ गांवों तक पहुंच रही स्वास्थ्य विभाग की टीमें
मुख्यमंत्री स्वस्थ बस्तर अभियान के अंतर्गत जिले में सघन स्वास्थ्य जांच अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत परिवार के प्रत्येक सदस्य का स्वास्थ्य परीक्षण सुनिश्चित किया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग की टीमें जिले के गांव-गांव पहुंचकर लोगों की स्क्रीनिंग कर रही हैं। जानकारी के अनुसार जिले के दूरस्थ गांवों में विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम पहुचकर जांच कर रही है।