नईसराय: सोमवार दोपहर नई सराय क्षेत्र में बदला मौसम, तेज बारिश से तापमान गिरा, लोगों को गर्मी से मिली राहत
नई सराय क्षेत्र में जून के पहले दिन ही मौसम में बदलाव देखा गया। सोमवार दोपहर लगभग तीन बजे नई सराय में 15 मिनट तक तेज बारिश हुई जिससे सड़कों पर पानी भर गया। तेज बारिश के कारण तापमान में भी बड़ी गिरावट दर्ज की गई। सोमवार सुबह से ही आसमान में हल्के बादल छाए हुए थे। जो दोपहर होते होते और गहरा गए। इसी दौरान दोपहर तीन बजे अचानक तेज बारिश शुरू हो गई।