धमतरी: ग्राम पुरी-बोड़रा रेलवे क्रासिंग के पास अज्ञात वाहन की ठोकर से मोटर सायकिल सवार व्यक्ति की हुई मौत
जिला अस्पताल पुलिस चौकी से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम लिमतरा निवासी ज्ञानकुमार मंडावी 15 जून को मोटर सायकिल से दशगात्र कार्यक्रम में गया था। जो रात में वापस घर आ रहा था। तभी ग्राम पुरी-बोड़रा रेलवे क्रासिंग के पास अज्ञात वाहन ने उसे ठोकर मार दिया। जिसे इलाज के लिए जिला अस्पताल धमतरी लाया गया।यंहा डॉक्टर ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।