कासगंज: भीम नगर की धर्मशाला का निर्माण ₹25 लाख की धनराशि से होगा, भाजपा एमएलसी ने दी निधि
शुक्रवार शाम 7 बजे भाजपा के पूर्व सभासद सुनील कुमार ने जानकारी दी। ओर बताया की बीते दिनों उन्होंने भाजपा एमएलसी रजनीकान्त माहेश्वरी को भीमनगर में स्थित धर्मशाला के निर्माण के लिए प्रस्ताव दिया था। इस प्रस्ताव के बाद एमएलसी ने अपनी निधि से धर्मशाला के निर्माण के लिए 25 लाख की धनराशि दी है। जिसकी लोगों ने सराहना की है।