राजगढ़: राजगढ़ कलेक्टर ने राजस्व कार्यों की समीक्षा बैठक को संबोधित किया
राजगढ़ कलेक्टर गिरीश कुमार मिश्रा ने गुरुवार को शाम 4:00 बजे करीब राजस्व कार्यो की समीक्षा बैठक को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने माचलपुर एवं खिलचीपुर तहसीलदार के अनुपस्थित रहने एवं खराब प्रदर्शन पर नाराजगी व्यक्त करते हुए नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। इस दौरान कलेक्टर ने सीमांकन बंटवारा, आरसीएमएस पोर्टल एवं नामांतरण की समीक्षा की।