ठेठईटांगर: ठेठईटांगर थाना क्षेत्र में प्रेमी से झगड़ा होने पर किशोरी ने जहरीली कीटनाशक खाकर किया आत्महत्या का प्रयास
ठेठईटांगर थाना क्षेत्र निवासी एक किशोरी का शुक्रवार की रात में उसके प्रेमी के साथ किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ, जिससे वह काफी गुस्से और तनाव में थी। शुक्रवार देर रात जब घरवाले सो गए, तब वह अपने कमरे में जाकर जहरीली कीटनाशक खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। जिससे उसकी हालत बिगड़ने लगी। तब उसके घर वाले जागे और उसे 7 सितंबर की अहले सुबह सदर अस्पताल लेकर आए।