ठेठईटांगर: मछली मारने के दौरान शंख नदी बोलबा में डूबने से व्यक्ति की हुई मौत, छानबीन में जुटी पुलिस
मछली मारने के दौरान गुरुवार की शाम बोलबा स्थित शंख नदी में डूबने से गोबारी टोली गांव निवासी संजीत तिर्की नामक व्यक्ति की मौत हो गई। बताया गया कि संजीत मछली मारने गया था, इसी दौरान गहरे पानी में चला गया और मदद नहीं मिलने की वजह से डूब कर उसकी मौत हो गई ।इधर झारखंड पार्टी जिला अध्यक्ष मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी पुलिस छानबीन कर रही है।