बिंतुका निवासी विलियम जड़िया नामक व्यक्ति 6 सितंबर की अहले सुबह बाइक से शहर की तरफ आ रहा था। इसी क्रम में बिंतुका मोड़ के पास वह असंतुलित होकर गिर गया। जिससे उसके सिर में गहरी चोट लगी घटना के बाद उसे सदर अस्पताल लाया गया, जहां उसका इलाज किया जा रहा है।