सिंगरौली: मोरवा में पहलवानों ने दिखाया दमखम, कुश्ती दंगल में विभिन्न राज्यों से आये पहलवान, दंगल देखने उमड़ी भीड़
उर्जांचल कुश्ती संघ के तत्वाधान में विराट कुश्ती दंगल का दो दिवसीय प्रतियागिता कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं वार्ड क्रमांक 9 के पार्षद शेखर सिंह की अध्यक्षता में न्यू शब्जी मंडी मोरवा में आयोजित किया गया। प्रतियोगिता के पहले दिन भारत के विभिन्न राज्यों से आये पहलवानों ने अपना दमखम दिखाया। जिसे देखने के लिए क्षेत्र के दर्शको में काफी उत्साह बना रहा। दर्शक पहलवानों का उत्साह वर्धक करते रहे। इस मौके पर विशिष्ट अतिथि के रूप में राजेश सिंह, अमित तिवारी, मनोज कुलश्रेष्ठ, राजू सिंह, पार्षद परमेश्वर पटेल, वीरेन्द्र गोयल, आर बी सिंह, निरीक्षक अशोक सिंह परिहार उपस्थित रहे।