कहरा: भीषण ठंड में सहरसा कोर्ट परिसर में अधिवक्ता गोपीकृष्ण अचानक हुये बेहोश, मौजूद अधिवक्ताओं ने सदर अस्पताल में कराया भर्ती
Kahara, Saharsa | Jan 19, 2024 भीषण ठंड में अचानक बेहोश हुये अधिवक्ता गोपी कृष्ण को सदर अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहाँ इसका इलाज चल रहा है। घटना के बावत सहयोगी अधिवक्ताओं ने बताया कि अपने निर्धारित समय पर अधिवक्ता गोपीकृष्ण सहरसा कोर्ट पहुंच अपने मोवक्किलों से मिल रहे थे। उसी दौरान अचानक नाक से ब्लड गिरने और वे बेहोश हो गए। जिसे तत्काल मौजूद अधिवक्ताओं द्वारा सदर अस्पताल लाया गया, जहां उसका इलाज जारी है।