कहरा: जमीनी विवाद में अपराधियों ने गोली मारकर एक व्यक्ति को किया जख्मी, सदर अस्पताल में भर्ती,घटना वनगांव थाना के रहुआ का
Kahara, Saharsa | Jan 19, 2024 गोली से जख्मी हुए व्यक्ति को सदर अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जहां इसका इलाज चल रहा है। दरअसल मामला वनगांव थाना क्षेत्र के बरियाही बाजार से संबंधित है, जहां जमीन को लेकर जख्मी संतोष गुप्ता एवं दिलीप गुप्ता के बीच विवाद चल रहा था। इसी मामला को लेकर जख्मी ने दिलीप गुप्ता एवं उसके बेटे सोनू पर गोली मारकर जख्मी करने का आरोप लगाया है। जख्मी को सदर अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।