कहरा: समाहरणालय गेट पर आज सैकड़ों की संख्या में मध्यान्ह भोजन रसोइया ने किया प्रदर्शन,तनख्वाह बढ़ाने की कर रहे हैं मांग
Kahara, Saharsa | Jan 19, 2024 विद्यालय में मध्यान्ह भोजन योजना अंतर्गत कार्यरत रसोईया ने अपनी तनख्वाह बढ़ाने की मांग को लेकर आज समाहरणालय गेट पर किया प्रदर्शन।प्रदर्शन में शामिल सीता देवी ने कही कि विद्यालय में सुबह 09 बजे से 04 बजे तक हमलोग से काम लिया जाता है और तनख्वाह है 1600 रुपए मात्र।उनके अनुसार इसमें कैसे मेरे परिवार बच्चे का भरण पोषण होगा।उन्होंने कहा यदि तनख्वाह नहीं बढ़ाई गई तो उग्र आंदोलन करेंगे