कहरा: एक महीने से मत्स्यगंधा मेला परिसर में ROB निर्माण के लिए चल रहे हस्ताक्षर अभियान में लगभग एक लाख लोगों ने किया हस्ताक्षर
Kahara, Saharsa | Jan 19, 2024 दरअसल इन दिनों पूर्व विधायक किशोर कुमार के नेतृत्व में शहर के बंगाली बाजार स्थित रेल ओवरब्रिज निर्माण के समर्थन में हस्ताक्षर अभियान चलाया जा रहा है।इसी क्रम में बीते एक माह से चल रहे मत्स्यगंधा मेले में बनाए गए स्टाल पर भी हस्ताक्षर अभियान चल रहे हैं।इस बाबत पूर्व विधायक किशोर कुमार ने बताया कि मेला स्थित स्टॉल पर एक लाख लोगों ने आरओबी के समर्थन में हस्ताक्षर किया है।