जगदलपुर: दलपत सागर के पास नशीली कैप्सूल बेचते युवक को पुलिस ने दबोचा, 144 कैप्सूल और बाइक जब्त
नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बस्तर पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। कोतवाली पुलिस ने दलपत सागर सुलभ शौचालय के पास अवैध रूप से नशीली कैप्सूल बेच रहे एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 18 स्ट्रिप (144 नग) प्रतिबंधित नशीली कैप्सूलतथा एक हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल (क्रमांक CG17LB-0517)जब्त की गई है।