बांका: बांका में सर्पदंश उपचार प्रबंधन पर चिकित्सकों को दिया गया प्रशिक्षण
Banka, Banka | Jun 20, 2026 सिविल सर्जन डॉ जितेन्द्र कुमार सिंह की अध्यक्षता में शनिवार की दोपहर 12 बजे सर्पदंश उपचार प्रबंधन विषय पर जिले के चिकित्सकों के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम जिला स्वास्थ्य समिति, बांका के सभागार में आयोजित हुआ, जिसमें जिले के सभी एंबीबीएस चिकित्सकों ने भाग लिया।