दमोह: सिविल वार्ड में विवाद के बाद युवक पर चाकू से हमला, हालत गंभीर होने पर जबलपुर रेफर, एक आरोपी गिरफ्तार: टीआई मनीष कुमार
Damoh, Damoh | Apr 11, 2026 दमोह कोतवाली थाना क्षेत्र के सिविल वार्ड में शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात विवाद के बाद युवक पर चाकू से हमला कर दिया गया। घायल कैलाश राजपूत को प्राथमिक उपचार के बाद जबलपुर रेफर किया गया। सूचना पर टीआई मनीष कुमार मौके पर पहुंचे। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दूसरे की तलाश जारी है। क्षेत्र में तनाव के बाद पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है।