अबान के अंतिम संस्कार में उमड़ी भारी भीड़, भाइयों की एक झलक पाने को बेताब दिखे लोग!
प्रयागराज (उत्तर प्रदेश): प्रयागराज के चकिया इलाके में आज उस समय माहौल बेहद भावुक हो गया, जब मरहूम अबान अहमद के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए अतीक अहमद के दोनों बेटों—अली अहमद और उमर अहमद को भारी पुलिस सुरक्षा के बीच लाया गया। अपने चहेते भाइयों की एक झलक पाने के लिए चकिया में लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी।
मरहूम अबान अहमद की 'मिट्टी' (सुपुर्द-ए-खाक) में शामिल होने के लिए बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक और समर्थक पहुंचे और सभी ने अश्रुपूरित आंखों से अबान को अंतिम विदाई दी। स्थिति की संवेदनशीलता को देखते हुए पूरे इलाके में कड़े सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं।
#PrayagrajNews #Chakia #AliAhmad #atikahmad