रॉबर्ट्सगंज: कोन ब्लाक में आयोजित जन चौपाल में सदर विधायक भूपेश चौबे और कमिश्नर रहे मौजूद
सोनभद्र के कोन ब्लॉक में शनिवार शाम 6 बजे आयोजित ग्राम चौपाल में सरकार की योजनाएं सीधे गांव तक पहुंचती नजर आईं। पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज कोन में आयोजित कार्यक्रम में विधायक भूपेश चौबे और विंध्याचल मंडल के आयुक्त राजेश प्रकाश ने ग्रामीणों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं,चौपाल में पेयजल, सड़क, बिजली, आवास और पेंशन से जुड़ी शिकायतों पर चर्चा हुई।