जिला कांग्रेस कार्यालय कृष्ण बल्लभ आश्रम में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 78वीं पुण्यतिथि शहादत दिवस के रूप में मनाई गई। गांधी जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जिला उपाध्यक्ष सह कांग्रेस जिला मीडिया अध्यक्ष निसार खान ने कहा कि महात्मा गांधी सत्य, अहिंसा और प्रेम के साक्षात प्रतीक थे।