देवरीकलां में सदियों पुरानी लोक-आस्था और परंपरा के प्रतीक श्री देव खंडेराव महाराज का अग्नि मेला गुरुवार की सुबह 8 बजे से प्रारंभ हो गया। मंदिर प्रांगण में सुबह से ही श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ा रहा। पहले दिन ही हजारों भक्तों ने अग्निकुंड और मंदिर में दर्शन कर पूजा-अर्चना की। नगर में पिछले कई दिनों से चल रही तैयारियां अब पूर्ण हो चुकी हैं और पूरे क्षेत्र में