उचकागांव: गोपालगंज में विधायक रामसेवक सिंह के आवास पर आनंद पुष्कर के समर्थन में शिक्षकों की बैठक हुई
सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से एनडीए समर्थित उम्मीदवार आनंद पुष्कर के समर्थन में रविवार को हथुआ के जदयू विधायक रामसेवक सिंह के आवास पर शिक्षकों की बैठक हुई. बैठक में विधायक ने शिक्षकों से प्रथम वरीयता का मत देकर आनंद पुष्कर को विजयी बनाने की अपील की.विधायक रामसेवक सिंह ने कहा कि आनंद पुष्कर शिक्षकों के हितों से जुड़े मुद्दों को लगातार उठाते रहे हैं।